केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश लौटे अनुराग (Anurag Thakur) ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा आज संपन्न हो गई….इस यात्रा के संपन्न होने के साथ ही प्रदेश में उपचुनाव को लेकर मैदान तैयार हो गया….वहीं यह यात्रा मिशन रिपीट के लिए भी दम भर गई है….चंडीगढ़ से शुरू हुई इस यात्रा का हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ…. 5 दिनों तक चली यह यात्रा 38 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी….इसके तहत 623 किलोमीटर की दूरी तय की गई…आज 23 अगस्त यह यात्रा ऊना के मैहतपुर में सम्पन्न हो गई….
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अनुराग ठाकुर भी खासे उत्साहित दिखे और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके साथ सेल्फी खिंचाई…..अनुराग जहां बच्चों पर प्यार उड़ेलते नजर आए….वहीं बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते दिखे…उन्नहोंने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को भी पूरा मान सम्मान दिया….अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्हें प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है….
बता दें कि यह जन आशीर्वाद यात्रा हिमाचल ही नहीं बल्कि उन सभी प्रदेशों में आयोजित की गई, जहां से नए मंत्री बनाए गए हैं। इस यात्रा की रूपरेखा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में बनी थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सुरेश कश्यप के लिए इस आशीर्वाद योजना को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना बड़ी चुनौती था…लेकिन वे हर वक्त अनुराग ठाकुर के साथ मौजूद रहे और यात्रा की सफलता के लिए भरपूर कोशिश करते नजर आए…बहरहाल यह जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश में उपचुनाव के लिए मैदान तैयार कर गई है…अब इंतजार उपचुनाव के ऐलान का है…..