शिमला, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस में नेतृत्व का दिवालियापन हो गया है।
उन्होंने कहा कि चाहे आप केंद्र में देखलो या प्रदेश में कांग्रेस के पास किसी भी प्रकार का नेतृव नहीं है जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को समझ नहीं आ रहा कि क्या रणनीति बनानी चाहिए। इसका प्रमाण कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए गए बचकाने बयानों से हो रहा है, कभी सैनिक तो कभी कारगिल युद्ध पर वह बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे है।
कांग्रेस में समझ का दिवालियापन हो गया है, अगर वीरभद्र सिंह ज़िंदा होते तो कांग्रेस से दुर्भाग्यपूर्ण बयान ना आते! उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता जगरूक है और उन्होंने कांग्रेस एवं भाजपा के सभी कार्यों को देख और परखा है। इन उपचुनावों में जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाने जा रही है। भजापा कि इन उपचुनावों में जीत पक्की है।