शिमला। चुनाव आयोग ने हिमाचल समेत तमाम राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये चुनाव 30 अक्टूबर को होगा।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर ये उपचुनाव होंगे। मंडी लोकसभा सीट के साथ-साथ फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट के लिए ये चुनाव होंगे। उपचुनाव के लिए 8 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकते हैं। 13 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 30 अक्तूबर (सोमवार को होगा) और मतगणना 2 नवंबर को होगी।
इन उपचुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। क्योंकि इनके परिणाम से विधानसभा चुनावों की दिशा तय होगी! हिमाचल प्रदेश में 2022 अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में देखना होगा कि उपचुनाव का परिणाम क्या रहेगा।