मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस पर सेरी मंच, मण्डी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कई घोषणाएं की। जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर बड़ी घोषणा की है।
1 जुलाई 2021 से सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को 6 % महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा की गई है। महंगाई भत्ते की किश्त जारी होने से 4 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 450 करोड़ का लाभ मिलेगा।
खाद्य तेल की सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के दाम में वृद्धि को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम के लिए भी अलग से 15 करोड़ देने की घोषणा की है।