मंडी। जिला के सरोआ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की कमी उन्हें महसूस ही रही है। राजनीतिक दृष्टि से हम आमने सामने होते थे उसके बावजूद व्यक्ति के नाते हमारे संबंध थे। वो हमारे बारे में अच्छा बोलते जिससे हमारे कांग्रेस के मित्रों को कई बार परेशानी भी होती थी। हमने भी पूरा इज्जत पूरा सम्मान उनको दिया।
उन्होंने कहा कि अभी कई उपचुनाव होने हैं, इसलिए जनता उन्हें पूरा सहयोग करे। क्षेत्र में जहां-जहां विकास की जरूरत होगी उसे वो पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आज भाषण देने नहीं बल्कि मिलने के लिए आया हूं। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं भी की जिसके लिए स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।