Advertisement
Advertisement
विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदेश में तिरंगा लहराया है। इस तीरंदाज ने एक ही दिन तीन स्वर्ण पदकों पर निशाना साध ओलंपिक से पहले भारतीयों के लिए पदक की उम्मीदों को परवान चढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद उनके खिलाड़ी पति ने दीपिका को सबके सामने चूम लिया।
दरअसल पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज-थ्री तीरंदाजी के रिकर्व मुकाबले में रविवार को दीपिका ने पहले कोमालिका बारी व अंकिता भक्त के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके कुछ देर बाद मिक्सड डबल्स रिकर्व प्रतियोगिता में अपने पति अतनु दास के साथ एक और स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिया। यह खुशी उस समय और बढ़ गई जब दीपिका ने एकल प्रतियोगिता का स्वर्ण भी अपने नाम कर लिया।
वर्ल्ड कप में 3 गोल्ड मेडल जीतने वाली दीपिका कुमारी ने रचा इतिहास, दुनिया की नंबर-1 आर्चर बनीं
दीपिका विश्वकप में एक ही दिन तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली तीरंदाज हैं। दीपिका ने हाल ही में जापान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। जापान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली दीपिका भारत की एकमात्र महिला तीरंदाज हैं। अब उनसे भारत की उम्मीदे बढ़ गई हैं।
लगातार तीन गोल्ड मेडल जीतने के बाद स्टार भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने सोमवार को वैश्विक रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया। रांची की रहने वाली दीपिका ने 2012 में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया था।