कांग्रेस नेता GS Bali ने कहा कि प्रदेश की जनता का रुझान साफ बता रहा है कि भाजपा यह चुनाव 4-0.से हार रही है। सरकार के खिलाफ जन जन में आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है पेट्रोल डीजल रिकार्ड तोड़ रहे हैं। यह अच्छे दिनों का वादा था। जुमलों की सरकार ने अर्थव्यव्यस्था को बर्बाद कर दिया है।
“जयराम सरकार प्रदेश में फेल है। किस मुंह से जनता से वोट मांगे जा रहे हैं। नौकरियां बाहरी लोगों को दी गई है।अपने लोगो को सिर्फ जुमले दिए जा रहे हैं।”
“चार वर्ष में धरातल पर कोई काम नही हुआ है सिवाय महंगाई बढ़ाने और जुमले फेंकने के। “
” विकास के नामपर सिर्फ अपना भला किया है।
अपने कार्यालय खोले है। जनता भरपूर जबाब इन चुनावों में देगी। भाजपा डरी हुई है। खुद मूख्यमंत्री की कुर्सी इन चुनावों के बाद खतरे में है ।”