शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी मिलीभगत से सेब बागवानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और तीन नए कृषि कानूनों का खामियाजा बागवानों को भुगतना पड़ा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों व बागवानों के हक्क की निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
आज कुमारसेन के बीथल में कोल्ड स्टोर के समक्ष सेब बागवानो के धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बागवानो की पूरी तरह से अनदेखी की है।उन्होंने कहा कि सरकार ने बागवानो की न तो कोई मदद ही की है और न ही उन्हें कोई राहत दी है।
राठौर ने अडानी को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने बागवानो का शोषण बंद न किया और उन्हें उनके उत्पादन का सही दाम नही दिया तो उनका घोर विरोध किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सरकार ने कोई पग नही उठाये तो इस आंदोलन को और तेज करने से भी कांग्रेस पीछे नही हटेगी।