न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
मोहमद रफीक इससे पहले मध्यप्रदेश हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। मुख्य न्यायधीश के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।