कुल्लू। नागरिक अस्पताल मनाली के लिए Khalsa Aid India द्वारा 500 एलडीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट प्रदान किया गया है। मनाली के 100 बिस्तर वाले अस्पताल में इस नए ऑक्सीजन प्लांट से रोगियों को बिस्तर पर ही एल्यूमीनियम पाइप से निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति होगी। यह समस्त क्षेत्रवासियों के लिए बरदान साबित होगा।
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मानवता की सेवा में समर्पित खालसा एड इंडिया का इस पहाड़ी राज्य की भोली भाली जनता के प्रति स्नेह और आशीर्वाद सदा बना रहेगा, यह हम सब का विश्वास है। ‘मैं सभी क्षेत्र वासियों को ओर से Amarpreet Singh और खालसा एड इंडिया का इस पुनीत सेवा कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद करता हूं।’