Advertisement
Advertisement
कमला हैरिस (Kamala Harris) ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति (US Vice President) बनकर इतिहास रच दिया है। इस पद तक पहुंचने वाली कमला हैरिस पहली अश्वेत और भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। लेकिन कमला कि यहां तक पहुंचने की राह इतनी आसान नहीं थी। तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए कमला ने यह मुकाम हासिल किया है।
अमेरिका के उप-राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंची कमला हैरिस, जानिए कैसा रहा अबतक का सफर?
कमला हैरिस बच्चपन से ही होनहार थी। उनकी मां श्यामला गोपालन (Shyamala Gopalan Harris) ने उन्हें बड़ा किया और इस काबिल बनाया कि वो किसी भी तरह के चैलेंज का सामना कर सके। कमला हैरिस ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की। इसे बाद उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। 2010 में वह कैलिफोर्निया की अटॉर्नी बनीं और 2016 में उन्हें कैलिफोर्निया से जूनियर अमेरिकी सीनेटर चुना गया।
अमेरिका के उप-राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंची कमला हैरिस, जानिए कैसा रहा अबतक का सफर?
कमला हैरिस का भारत से खासा लगाव रहा है। वह पांच साल की उम्र में तमिलनाडु के तुलासेंद्रापुरम गांव में अपनी नानी घर आई थीं। हैरिस कई बार अपने भाषणों में भारत और भारतीयों का जिक्र करती हैं। उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचन के बाद भी कमला हैरिस ने अपनी विक्ट्री स्पीच में भारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मेरी मां भारत से यहां आई थी तो उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की होगी लेकिन उन्होंने अमेरिका में इतनी गहराई से विश्वास किया कि आज इस तरह का क्षण संभव है।
अमेरिका के उप-राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंची कमला हैरिस, जानिए कैसा रहा अबतक का सफर?
हालांकि कमला हैरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर अपनी दावेदारी जताई थी लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि 2024 में डेमोक्रेटिक पार्टी उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए। बता दें कि कमला हैरिस अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) की भी काफी करीबी हैं।