Advertisement
Advertisement
केरल के कन्नूर जिले के एक गांव के रहने वाले बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) आज अरबों की कंपनी के मालिक हैं। एक छोटे से गांव से शुरू हुआ उनका सफर आज उन्हें उस मुकाम तक ले आया है जिसकी हर कोई तमन्ना रखता है। वर्ष 2011 में 2 लाख रुपये से कोचिंग शुरू करने वाले बायजू रविंद्रन की कंपनी की वेल्यूएशन 80000 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है! कंपनी शुरू करने के सात साल में ही बायजू अरबपति बन गए थे।
गांव का लड़का आज अरबों की कंपनी का मालिक, जानिए बायजू रविंद्रन की सफलता की कहानी
दरअसल बायजू की पढ़ने के साथ-साथ खेलकूद में काफी रूचि थी। उनकी गणित में अच्छी कमांड थी। इसलिए उन्होंने इंजीनियरिंग की और बाद में नौकरी शुरू कर दी। लेकिन इस बीच दोस्तों के कहने पर बायजू रविंद्रन ने MBA के लिए होने वाला एंट्रेस एग्जाम भरा। बायजू इस एग्जाम की तैयारी में जुट गए और साथ ही पढ़ाई में दोस्तों की की मदद भी की। बायजू ने यह एग्जाम क्लीयर कर लिया और उनके दोस्तों की परफोर्मेंस भी अच्छी रही। इसके बाद दोस्तों ने उन्हें कोचिंग क्लास शुरू करने की सलाह दी। यहीं से बायजू की सफलता की कहानी शुरू होती है।
कोचिंग में मिल रही सफलता से बायजू काफी प्रभावित हुए। बायजू ने 2009 में पहली बार ‘कैट’ के लिए ऑनलाइन वीडियो लर्निंग प्रोग्राम शुरू किया। लेकिन उन्हें कोचिंग पढ़ाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता था। इसलिए इन्हें आइडिया आया कि क्यों ना वीडियो लर्निंग पर फोकस किया जाए। जिसके बाद उन्हें एक बड़ी बिजनेस कंपनी बनाने के लिए ऑनलाइन क्लास चलाने का एक और नया आइडिया आया।
गांव का लड़का आज अरबों की कंपनी का मालिक, जानिए बायजू रविंद्रन की सफलता की कहानी
बायजू ने वर्ष 2011 में थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटिड नाम की कंपनी शुरू की। 2015 में BYJU’s एप लॉन्च किया। साथ ही छठी से 12वीं कक्षा के लिए क्वालिटी कंटेट तैयार किया। धीरे-धीरे उनकी एजुकेशन ऐप काफी लोकप्रिय हो गई। पहले साल में ही एप के 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड हो गए। जिसके बाद उन्हें इनवेस्टमेंट मिलना शुरू हो गया। फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान अपनी संस्था ‘चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव’ की ओर से ‘बायजूज इंडिया‘ में 5 करोड़ डॉलर का निवेश किया गया है।
इनवेस्टमेंट मिलने के बाद कंपनी की तरक्की की रफ्तार तेज हो गई। कंपनी ने 2017 में 250 करोड़ की कमाई की। वहीं 2018 में यह कमाई बढ़कर 560 करोड़ के करीब पहुंच गई। 2017 में कंपनी ने शाहरुख खान के साथ कॉंट्रेक्ट किया। जिसके बाद शाहरुख खान बायजू की एड करने लगे। बायजू आज टीम इंडिया की भी मुख्य स्पॉन्सर है।
गांव का लड़का आज अरबों की कंपनी का मालिक, जानिए बायजू रविंद्रन की सफलता की कहानी
बायजू ने करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है। वहीं उनकी कंपनी करोड़ों लोगों को क्वालिटी एजुकेशन मुहैया करवा रही है। आज बायजू एप पर कई तरह के कोचिंग कोर्स उपलब्ध है। अभी तक बायजू एप के 50 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। बायजू के मुताबिक उनके एप का रिटेंशन रेट एक घंटे से ज्यादा है।