प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में एएमए, अहमदाबाद में जेन गार्डन का उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री ने जेन गार्डन को भारत-जापान संबंधों की सहजता और आधुनिकता का प्रतीक बताया और हाइगो प्रांत के नेताओं को विशेष रूप से गवर्नर तोशिज़ोडो और हाइगो इंटरनेशनल एसोसिएशन को जेन गार्डन की स्थापना में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। अब ऐसे में सबके मन में सवाल उठ रहा है कि जेन गार्डन क्या है? तो आइए जानते हैं।

अहमदाबाद में जेन गार्डन का उद्घाटन, जानें क्या है Zen Garden?
क्या है जेन गार्डन | What is a Zen Garden?
दरअसल छठी शताब्दी में ज़ेन बौद्ध भिक्षुओं ने ध्यान में सहायता के लिए पहला ज़ेन गार्डन बनाया था। बाद में, उन्होंने ज़ेन सिद्धांतों और Concepts को सिखाने के लिए गार्डन का उपयोग करना शुरू किया। जेन गार्डन के डिजाइन और संरचना को पिछले कुछ वर्षों में परिष्कृत किया गया है, लेकिन मूल संरचना वही बनी हुई है।

अहमदाबाद में जेन गार्डन का उद्घाटन, जानें क्या है Zen Garden?
कैसे बनता है Zen Garden?
ज़ेन गार्डन को जापानी रॉक गार्डन भी कहा जाता है। ज़ेन गार्डन की अवधारणा जापान में उत्पन्न हुई। यह जीवन का एक तरीका है और तनाव में कमी के साथ जुड़ा हुआ है। इसके मानसिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य लाभ हैं। जेन गार्डन बनाने के लिए पत्थर, कंकर और रेत का इस्तेमाल होता है। इसमें एक छोटे पुल का निर्माण किया जाता है। वहीं इसमें चट्टान या पत्थर से बने लालटेन भी हो सकते हैं। इसके साथ ही पौधे भी लगाए जा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे इनकी लंबाई ज्यादा ना हो ये पौधे बोने आकार के होने चाहिए। वहीं इसमें बहते हुए पानी की व्यवस्था की जाती है। ‘ज़ेन’ और भारतीय ‘ध्यान’ के बीच काफी समानता है। दोनों संस्कृतियों में बाहरी प्रगति और विकास के साथ-साथ आंतरिक शांति पर जोर दिया गया है।