शिमला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। प्रोफेसर एसपी बंसल विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए हैं। सरकार ने उनकी नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वर्तमान में प्रोफेसर बंसल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बतौर कुलपति सेवाएं दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही प्रोफेसर एसपी बंसल को दोबारा से तकनीकी विश्वविद्यालय का कुलपति अगले एक साल के लिए नियुक्त किया गया था। वे 2020 से तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर काम कर रहे हैं।