शिमला। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। शुक्रवार रात से पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिर रहे हैं जिससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं शनिवार को भी मैदानी और मध्य पर्वतीय दस जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सैलानियों से आग्रह किया गया है कि वे ऊंचाई वाले स्थानों का रुख ना करें। इसके अलावा स्थानीय लोग भी नदी नालों के किनारे जाने से परहेज करें।