नारियल के पेड़ से मिलने होने वाले अमूल्य उत्पाद ‘नीरा’ (Coconut Neera) को प्राप्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके लिए नीरा टैपर्स को नारियल के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों पर दिन में कई बार चढ़ना पड़ता है। लेकिन चार्ल्स विजय वर्गीज ने नीरा टैपिंग की इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। उन्हें नीरा को आसानी से प्राप्त करने की मशीन (Vijay Varghese Startup) बनाने में कामयाबी मिली है।

Coconut Neera Tapping Device | Vijay Varghese Startup | Side Story
पहले 270 बार अब केवल दो बार चढ़कर प्राप्त हो जाएगा नीरा
बता दें कि नीरा टैपर्स (Neera Tappers) इस उत्पाद की जितनी मात्रा नारियल के पेड़ पर 270 बार चढ़कर प्राप्त करता था अब वह केवल दो बार में चढ़कर प्राप्त हो सकती है। यह प्रयास नारियल बहुल क्षेत्रों में आय और नए उत्पादों की एक क्रांति लेकर आने वाला है। चार्ल्स को उम्मीद है कि यह ‘कोकोनट नीरा टैपिंग डिवाइस’ (Coconut Neera Tapping Device) नारियल किसानों के जीवन में खुशहाली लाएगा।

कई ट्रायल से गुजरने के बाद बनी मशीन
हालांकि इस डिवाइस को बनाना इतना आसान नहीं था। कई ट्रायल के फेस से गुजरते हुए चार्ल्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह मशीन बनाई है। इसमें चार्ल्स के बचपन के दोस्त और इस स्टार्टअप में सहपाठी जॉन ने भरपूर सहयोग दिया।