शिमला। शिमला शहर के आसपास के नालों में लगातार बढ़ रही गंदगी से हर कोई परेशान है। जहां ये गंदगी शहर की सुंदरता में धब्बा लगाती है वहीं इससे कई तरह की बीमारियां भी पनप सकती हैं। इस बीच शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला नगर निगम को नालों में मेश (जाली) लगाने का सुझाव दिया है।
उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “शिमला नगर निगम को इस तरीक़े के मेश अपने नालों में लगाने की आवश्यकता है ताकि सारी गंदगी को पवित्र नदी नालों में जाने से रोका जा सके और पर्यावरण साफ़ रहे।
उन्होंने आगे लिखा बहुत सी बीमारियां की वजह से आज लोगों की जान जा रही है जिसमें कैंसर अब कम उम्र के लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है जिसमें “प्लास्टिक” एक अहम भूमिका निभाता है। जो हमारी जैव विविधता में घुल मिलकर बहुत सी बीमारियों को पैदा करता है।
बहरहाल देखना होगा कि शिमला नगर निगम विधायक के इस सुझाव को कितनी गंभीरता से लेता है। क्या इस पर अमल होता है या इसे राजनीतिक रंग दिया जाता है।